फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चार बच्चों सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बच्चों सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 16 है। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 100 है। जनपद में शनिवार को 12 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें चार बच्चे और तीन वरिष्ठ नागरिक हैं। दो लोग उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना का एक भी मरीज नहीं हैं। रिकवरी रेट 99 प्रतिशत है। कोविड काल में जनपद में अब तक 25516 लोग संक्रमित हुए हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि मास्क एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखें। कोविड रोधी वैक्सीन निर्धारित समय पर लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें