गांव रजावल में आग लगने से गेहूं की फसल जली।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के दो अलग-अलग गावों में सोमवार को हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की करीब 12 बीघा फसल जल गई। स्थानीय लोगों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।
मथुरा के गांव ईखू निवासी रामदेव ने बताया कि उन्होंने थाना गोंडा के गांव दहोड़ा में छह बीघा खेत लीज पर लेकर उसमें गेहूं की फसल की थी। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार में उठी चिंगारी खेत में गिर गई और उससे आग लग गई। आग को देख ग्रामीणों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल जल गई। इधर, गांव रजावल निवासी दो किसान देवेंद्र सिंह व रामवीर सिंह ने बताया है कि उनके खेत में भी विद्युत लाइन की वजह से दोनों भाइयों की करीब छह बीघा फसल जलकर राख हो गई।