डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बी.कॉम की डिग्री न मिलने से आकाश अरोड़ा परेशान है। आकाश ने बताया कि उसने वर्ष 2012 में बी.कॉम की पढ़ाई कर ली थी। मगर, उसे डिग्री नहीं मिल पायी। सात अक्तूबर 2018 को डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन दोनों में से एक भी नहीं मिल पाया। सरकारी नौकरी के लिए डिग्री दिक्कत बन रही है।