बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें दीपावली के पर्व पर होने वाली मिलावट को रोकने के लिए सक्रिय हो गई हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि थाना सासनीगेट के सासनीगेट चौराहे पर स्थित विजय स्वीट सेंटर से खाद्य पदार्थ दही का एक नमूना, खिरनीगेट के बांके बिहारी मिष्ठान केंद्र से बूंदी के लड्डू एवं खोया का एक-एक नमूना लिया गया।
क्वार्सी के मोहल्ला चंदनिया स्थित खाद्य कारोबारकर्ता कालीचरण के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बिस्किट का एक नमूना, तहसील इगलास के गोंडा से मुकेश की मिठाई की दुकान से छैना मिठाई का नमूना, कोल तहसील के ग्राम दभी के लटूरी सिंह से दूध का एक नमूना, विजयगढ़ स्थित साहब सिंह के दूध संग्रह केंद्र से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।
अतरौली तहसील के आलमपुर से रजनेश यादव एवं मुरारी लाल की मिठाई की दुकान से मिठाई का एक- एक नमूना, तेहरा स्थित भगवती प्रसाद की स्पेलर से ओमवीर सिंह सरसों का तेल का नमूना लेकर अवशेष 100 किलोग्राम सरसों तेल को सीज किया गया।
कस्बा खैर के सब्जी मंडी के श्यामसुंदर के गजक प्रतिष्ठान से सोन पपड़ी का एक नमूना, मालीपुरा खैर में स्थित स्पेलर से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। यहां से 315 किलोग्राम सरसों के तेल को सीज किया गया है।