फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 11.77 लाख मतदाता चुनेंगे अलीगढ़ शहर की सरकार, नगर निगम समेत 18 निकाय में मतदान 11 मई को

Wed, 10 May 2023 04:03 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम के लिए 15 जोन, 30 सेक्टर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए 19 जोन, 29 सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि धनीपुर मंडी से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में नगर निगम समेत 18 नगर निकायों के 329 वार्डों के लिए 11,77,317 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 6.22 लाख पुरूष मतदाता एवं 5.55 लाख महिला मतदाता शामिल होंगे। 309 मतदान केंद्रों पर 1063 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 31 अति संवेदनशील प्लस, 62 अतिसंवेदनशील, 93 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्ह्ति किए गए हैं। 

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम के लिए 15 जोन, 30 सेक्टर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए 19 जोन, 29 सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि धनीपुर मंडी से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। नगर निगम समेत नगर पंचायत जलाली, कौड़ियागंज, पिलखना, जवां सिकंदरपुर, विजयगढ़, हरदुआगंज की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिषद धनीपुर में कराई जाएगी। खैर एवं जट्टारी की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिषद खैर में होगी। अतरौली एवं छर्रा की मतगणना केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली में होगी। इगलास, बेसवां की मतगणना शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में होगी। गभाना, चंडौस, पिसावा, बरौली की मतगणना उप कृषि मंडी समिति गभाना में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 मई को चुनाव एवं 13 मई को मतगणना होगी। संवाद 

चुनाव मैदान में आमने-सामने प्रत्याशी
महापौर - 13
पार्षद - 471
नगर पालिका अध्यक्ष -21
सदस्य - 215
नगर पंचायत अध्यक्ष - 110
सदस्य - 768
कुल संख्या - 1598

  • जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायतों में दूसरे चरण में 11 मई को होना है चुनाव
  • जिले में 93 संवेदनशील मतदान केंद्र, 62 अति संवेदनशील केंद्र, 31 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र, 124 सामान्य मतदान केंद्र
  • जिले में बने हैं 59 सेक्टर, 34 जोन, नगर निगम में 736 मतदेय स्थलों पर 4405 ईवीएम से होगा मतदान, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्र से होगा चुनाव
  • मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी- 10 मई को सुबह आठ बजे से होगी
  • निकाय चुनाव को मतदान - 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा
  • मतगणना - 13 मई को सुबह सात बजे से अंतिम परिणाम घोषित होने तक
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में आरक्षण की स्थिति

निकाय का नाम, आरक्षण की स्थिति
1- नगर निगम - अनारक्षित 
2- नगर पालिका अतरौली - पिछड़ा वर्ग
3- नगर पालिका खैर - अनारक्षित 
4- नगर पंचायत गभाना - अनारक्षित 
5-नगर पंचायत पिसावा - अनारक्षित 
6- नगर पंचायत चंडौस - अनुसूचित जाति
7- नगर पंचायत विजयगढ़ - अनारक्षित 
8- नगर पंचायत जलाली- पिछड़ा वर्ग
9- नगर पंचायत जवां-सिकंदरपुर- अनुसूचित जाति महिला
10- नगर पंचायत मडराक - अनुसूचित जाति
11- नगर पंचायत जट्टारी- अनारक्षित 
12- नगर पंचायत बरौली - अनारक्षित 
13- नगर पंचायत हरदुआगंज - अनारक्षित 
14- नगर पंचायत इगलास - महिला
15- नगर पंचायत बेसवां - पिछड़ा वर्ग
16- नगर पंचायत कौड़ियागंज - पिछड़ा वर्ग
17- नगर पंचायत छर्रा - महिला
18- नगर पंचायत पिलखना - पिछड़ा वर्ग महिला

निकाय चुनाव में जिले भर के मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाम, कुल वार्ड की संख्या, कुल मतदाता
नगर निगम, अलीगढ     90         893495
नगर पालिका परिषद, खैर     25         33272
नगर पालिका परिषद, अतरौली 25         48238
नगर पंचायत छर्रा     15         19047 
नगर पंचायत, बेसवां     10         5051
नगर पंचायत, इगलास     15         16240
नगर पंचायत, जट्टारी     13         15333
नगर पंचायत, कौडियागंज     11         10773
नगर पंचायत, जलाली     13         17322
नगर पंचायत, पिलखना     10         9526
नगर पंचायत, विजयगढ़     10         5928
नगर पंचायत, हरदुआगंज     11         12665
नगर पंचायत, मडराक     15         18210
नगर पंचायत, जवां सिकंदरपुर 14         16117
नगर पंचायत, चंडौस     11         9696
नगर पंचायत, पिसावा     12         11305
नगर पंचायत, बरौली     14         14038
नगर पंचायत, गभाना     15         15359
योग =         329        11,71,615
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें