शहर का सबसे लंबा बाजार रेलवे रोड ही है। पुराने शहर को नए शहर से जोड़ने का रास्ता भी रेलवे रोड से होकर गुजरता है। यहां खाने, पीने से लेकर कपड़े, जूते, चप्पल, क्रॉकरी, रसोई के सामान आदि की बड़ी-बड़ी दुकानों के अलावा कई नामी प्रतिष्ठान भी हैं। जिससे इस बाजार की अपनी अलग ही पहचान है।
पत्थर बाजार
रेलवे रोड से सीधे ही जुड़ा पत्थर बाजार का भी अपना इतिहास रहा है। सभी प्रकार के पत्थरों के लिए यह बाजार अलीगढ़ ही आस-पड़ोस के दूसरे जिलों में भी वर्षों से प्रसिद्ध है।
महावीरगंज
खान-पान सामग्री के थोक बाजार के रूप में इसकी पहचान है। दाल, चावल, आटा, घी, तेल से लेकर मेवा आदि की थोक दुकानों का कारोबार यहां होता है। कपड़े की कई दुकानें भी इस बाजार की खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं।
सेंटर प्वाइंट
शहर का दिल कहे जाने वाले सेंटर प्वाइंट बाजार की सबसे अलग पहचान है। यहां होटल, रेस्टोरेंट के कारोबार के साथ ही प्रमुख कंपनियों के शोरूम भी बने हुए हैं जो इस इलाके को सबसे अलग बनाए हुए हैं। चाट-पकौड़े एवं मिठाई, गजक आदि की कई दुकानें बाजार में ग्राहकों को अपनी खींचने लाने का काम कर रही हैं।