अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए आने वाले सैंपल की संख्या अब 10000 का आंकड़ा छूने वाली है। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 9858 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें 223 अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को भी 360 सैंपल की जांच की गई। लगातार मिल रहे संक्रमण के मामले और उसके बाद बढ़ रहा टेस्टिंग का दायरा, जिसके चलते जांच के लिए आने वाले सैंपल की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज में तीन मशीनें सैंपल जांच के काम में लगी हैं। सैंपल जांच के काम में तेजी आई है लेकिन टेस्टिंग के लिए आने वाले सैंपल की संख्या भी बढ़ी है।