विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। 14 जनवरी से नामांकन शुरू होने हैं। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों की नजर अब नामांकन पर है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार सामान्य जाति के उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी तो अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि होगी। खास बात यह है कि प्रत्याशी को अपने नामांकन पत्र का प्रत्येक कॉलम भरना होगा। कोई भी कॉलम खाली छोड़ने पर उसका नामांकन निरस्त हो सकता है।
यह है नामांकन के लिए जारी चेक लिस्ट
-नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी का नाम लिखे हुए पांच रंगीन फोटो
-निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावकों के नाम अंकित कराना अनिवार्य
-प्रस्तावकों के नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से होने चाहिए
-सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपये की जमानत राशि होगी
-अनुसूचित व पिछड़ी जाति के लिए पांच हजार रुपये की जमानत राशि
-नामांकन पत्र के किसी भी कालम को खाली नहीं छोड़ना है
-एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट दाखिल कर सकेगा
-प्रत्याशी को पूरा पता, मोबाइल नंबर, ईमेल व वाट्सएप नंबर भी देना होगा
-अपराधिक मामलों की पूरी जानकारी देनी होगी
-प्रत्याशी को पिछले तीन साल आयकर रिटर्न की जानकारी देनी होगी
-परिवार की चल व अचल संपत्तियों की भी जानकारी देनी होगी।
-शपथ पत्र में सरकारी देयों का भी हवाला देना होगा
-प्रत्याशी को अपनी शैक्षिक योग्यता भी इसी शपथ पत्र में भरनी होगा
..