फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रावणटीला सब स्टेशन पर आठ की जगह लगाया गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, आठ घंटे बंद रही आपूर्ति

Mon, 11 Dec 2023 12:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के रावणटीला सब स्टेशन पर आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर अब दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे आठ घंटे बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
रावण टीला बिजली घर में ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य करते विद्युत कर्मचारी - फोटो : बिजली विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के रावणटीला सब स्टेशन की 10 दिसंबर को क्षमता वृद्धि की गई। यहां अब तक आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर अब दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। दिन में करीब आठ घंटे इस प्रक्रिया के दौरान आपूर्ति बंद रही। इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई। मगर अब इस सब स्टेशन के एक एक फीडर को राउंडवार चेक किया जाएगा और चेकिंग के दौरान फीडर वार आपूर्ति बंद रखी जाएगी। 

विज्ञापन


एक्सईएन राहुल बाबू के अनुसार क्षमता वृद्धि के बाद अब इस सब स्टेशन से पोषित इलाकों की आपूर्ति व्यवस्था को खासी राहत मिलेगी। 10 दिसंबर को दिन भर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के चलते इलाके में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें