कोरोना वायरस से 10 लोग संक्रमित हुए हैं। नौ लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। जनपद में वर्तमान समय में 65 सक्रिय मरीज हैं।
जेेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।