खिरनी गेट स्थित कृष्णा एकेडमी में हुनर की महारथ के ऑडीशन में उपस्थित प्रतिभागी।
- फोटो : CITY OFFICE
कृष्णा डांस एकेडमी की ओर से रविवार को हुनर की महारथ सीजन 4 का मेगा ऑडिशन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष शर्मा, राज सक्सेना, कृष्णा राणा, प्रवीर सक्सेना मौजूद रहे। पवन सैनी ने बताया कि डांस ऑडिशन में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में निशा सिंह, शीलेंद्र राठौर रहे। आरती यादव ने बताया कि ऑडिशन का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को जुलाई में होने वाले ग्रांड फिनाले में मौका मिलेगा। संचालन आनंद वर्धन ने किया। इस मौके पर शिवम सैनी, हिमानी सिंह, संजय गुप्ता, अंकुश, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद