फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक ग्रामीणों को ये सुविधा, अब घर पर ही मिलेगा पैसा

Fri, 26 Apr 2019 06:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जिले में पहली बार मोबाइल एटीएम सेवाएं जिला सहकारी बैंक शुरू करने जा रही है। एटीएम वैन गांव-गांव जाकर भी अपनी सेवाएं देगी। मोबाइल एटीएम बैंक को मिल चुका हैं लेकिन अभी चालू होने में कुछ समय लगने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

 
जिला सहकारी बैंक एटा लंबे समय से एटीएम की सौगात अपने ग्राहकों को देना चाह रहा है। इसी बीच मोबाइल एटीएम लाने की प्रक्रिया की गई थी, इसमें जिला सहकारी बैंक एक बार सफल भी हुआ। लेकिन, एक माह पहले एटीएम वैन आने के बाद भी जिम्मेदार संचालित नहीं करवा सके हैं।

एटीएम वैन जिला सहकारी बैंक परिसर में खड़ी हुई धूल फांक रही है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी मुहैया कराने में देरी हो रही है। जिला सहकारी बैंक सचिव नेपाल सिंह का कहना है कि एटीएम वैन मिल गई है। वैन में नेटवर्किंग कनेक्ट नहीं होने की वजह से संचालित नहीं हो पा रही है। चुनाव वाद मोबाइल एटीएम वैन संचालित होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें