फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मुलायम सिंह के गढ़ में सपा और भाजपा में होगी भिड़ंत

Tue, 29 Jun 2021 04:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

दिन भर नामांकन कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी प्रत्याशी नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी का समय बीतने के बाद प्रत्याशी तय हो गए। दिन भर नामांकन कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी प्रत्याशी नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में अब मैनपुरी में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने होगी। तीन जुलाई को अब मतदान में प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा।

विज्ञापन

 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को केवल दो नामांकन हुए थे। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को नाम वापसी का मौका दिया गया था। नामांकन कक्ष से ही सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक कोई भी प्रत्याशी या उसका प्रस्तावक चुनाव से अपना नाम वापस ले सकता था। मैनपुरी में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष को नामांकन स्थल बनाया गया है। यहां निर्धारित समय में नाम वापसी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेमप्रकाश और अनूप कुमार मौजूद रहे। लेकिन कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। निर्धारित समय बीतने के बाद ये साफ हो गया अब दोनों ही प्रत्याशी मैदान में हैं और उनके लिए मतदान होगा। 

स्थिति साफ होने के बाद अब प्रशासन चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है। जिले में सपा और भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने हैं। दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि संख्या बल के अनुसार कुल 30 सदस्यों में से सपा समर्थित 13 और भाजपा समर्थित आठ सदस्य ही जीते हैं। वहीं आठ सदस्य निर्दलीय और एक सदस्य कांग्रेस समर्थित भी है। 
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नाम वापसी के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं मुख्य द्वार पर पुलिस के अधिकारी कमान संभाले रहे। नामांकन कक्ष के बाहर भी कड़ी सुरक्षा रही। दिन भर वे यहां मौजूद रहे, नाम वापसी का समय गुजरने के बाद वे वापस लौट गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा में भाजपा की मंजू भदौरिया की निर्विरोध जीत, डीएम ने सौंपा प्रमाणप
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें