आगरा। बरेली के एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच मैच खेला गया। कोहरे के कारण मैच ड्रॉ हो गया। मगर, आगरा के युवराज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में युवराज ने 107 गेंदों पर 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से शानदार 75 रन बनाए। साथ ही विकेट के पीछे पांच कैच लपककर बंगाल के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। यूपी को तीन अंक और बंगाल को एक अंक प्रदान किया गया। इन तीन अंकों के साथ कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के कुल 22 अंक हो गए। टीम ने सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। युवराज के बचपन के कोच प्रवीण कुमार ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई है।