फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के सामरा में दौड़ प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को ग्राम सामरा स्थित मां चंद्रकला देवी मंदिर परिसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ऊंची कूद प्रतियोगिता में रावतपुरा, सैंया निवासी शोरम कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में पाली, किरावली निवासी पीयूष ने पहला स्थान हासिल किया। टोटपुर, रूपवास निवासी मनीष द्वितीय और उततू निवासी लोकेश तृतीय स्थान पर रहे। आयोजकों पप्पू कुशवाह, भरत सिंह, बिजेंद्र सिंह, रूपकिशोर, भूरी सिंह कुशवाहा, निर्भय सिंह कुशवाह सहित क्षेत्रवासियों का आयोजन में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें