कासगंज। युवक की मौत के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सोमवार को युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुुआ मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार को क्षेत्र के ग्राम सैलई में आम के बाग में कुंवरसेन (36) निवासी सैलई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। उसकी मौत के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। भाई प्रवीन का कहना है कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से पेड़ पर शव को लटका दिया है। मामले में उसके द्वारा तहरीर पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए दी गई है।
कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।