नाबालिग से जबरदस्ती शादी करना चाहता है युवक
परिजन की सहायता से किया अगवा, पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी निवासी एक नाबालिग (14 वर्ष) से आरोपी युवक जबरिया शादी करना चाहता है। परिजन के सहयोग से वह किशोरी को अगवा कर ले गया। पीड़िता के परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 20 जुलाई को उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर से गोला बाजार के पास गोलगप्पे खाने की बात कह कर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। पता चला कि आरोपी संदीप निवासी कांशीराम कॉलोनी पुत्री को अगवा कर ले गया है। पीड़िता ने बताया कि पुत्री को छिपाकर रखा है। इस काम में आरोपी की मां राधा व अन्य परिजन का सहयोग है। आरोपी उनकी नाबालिग बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता है। उन्हें बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। एसपी के आदेश पर आरोपी, उसकी मां व परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।