फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की अत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के नगला मामों में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अमरपाल (19) पुत्र जगदीश निवासी मामों अपनी मां के साथ गेहूं काटने गया था। वह अपनी मां से पहले ही खेत से वापस अपने मकान पर आ गया। जब उसकी मां गेहूं की फसल काटकर घर पहुंची तो अमरपाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे पर लटकता देखकर मां की चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें