लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा गुलिस्ता पार्किंग के सामने चाय की दुकान पर बैठे एक युवक को पकड़ कर थाने लाया गया, जहां मारपीट की। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पुलिस द्वारा युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया गया । मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने जमकर हंगामा भी किया।
फतेहपुर सीकरी में काम करने वाला सोहेल पुत्र तम्पोला निवासी मोहल्ला व्यापारी किरावली गुरुवार देर रात्रि गुलिस्तां पार्किंग के सामने बैठा हुआ था। इसी दरमियान कस्बा चौकी इंचार्ज पंहुचे और सोहेल को पकड़ थाने लाए जहां जमकर मारपीट की। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर तमाम भीड़ भी एकत्र हो गई।
घायल अवस्था में पुलिस द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा भेज दिया गया। उक्त घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा काफी संख्या में काफी देर तक लोग दरगाह चंदे पर एकत्र रहे।