फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पतारा निवासी युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

Fri, 12 Jul 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा निवासी एक युवक ने शुक्रवार की सुबह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मेडिकल कॉलेज सैफई में देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया। युवक अपने पार्टनर से उधार दिए गए चार लाख रुपए न मिलने से परेशान चल रहा था। इसी कारण क्षुब्ध होकर खुदकुशी की है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पतारा निवासी संजय चौहान फोटोग्राफी का काम करता था। पार्टनर पर उसके चार लाख रुपए थे। कई बार मांगने के बाद भी वह रुपए नहीं दे रहा था। किस कारण से संजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार की सुबह संजय ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आनन फानन परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां देर शाम संजय ने दम तोड़ दिया। थाना सैफई पुलिस ने इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजन का आरोप है कि फाजिलपुर निवासी आरोपी ने संजय के साथ बेईमानी की है। समाचार लिखे जाने तक घटना की संबंध में परिजन की ओर से थाने में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें