फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्थान में हुए हादसे में भोगांव निवासी युवक की मौत

Mon, 25 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में हुए हादसे में भोगांव निवासी युवक की मौत
विज्ञापन

-दर्शन करने गया था गोगामेड़ी, हादसे के बाद घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गांव मिसौरा निवासी एक युवक राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन करने के बाद कुंड में नहाने गया। तभी पैर फिसलने के बाद डूब कर उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव आए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव मिसौरा निवासी राजीव कुमार लोधी (30) शनिवार की रात राजस्थान में स्थित गोगामेड़ी के धार्मिक स्थल पर बाबा जी के दर्शन करने के लिए गया था। सोमवार की सुबह वह कुंड में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला। युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची राजस्थान पुलिस ने पहचान की। परिजन को फोन कर हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें