फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गला रेतकर युवक की हत्या, मस्जिद के पास मिला शव

Sat, 25 Oct 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। मोहल्ला झंडा में नाई वाली मस्जिद के पास शनिवार रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव पड़ा मिला। परिजन ने पुरानी रंजिश में चार लोगों पर लोहे की रॉड से पीटने और गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है।सोरों रोड निवासी शावेज ने बताया कि उनका भाई जिया अहमद (25) पुत्र इकरार अहमद का शव शनिवार रात मोहल्ला झंडा में नाई वाली मस्जिद के पास पड़ा मिला। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश में चार लोगों ने लोहे की रॉड से उनके भाई के सिर पर हमला कर दिया। इसके अलावा धारदार हथियार से गला रेत दिया। सूचना पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें