फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार दिन से लापता युवक का वनुपुरा के कुआं में मिला

Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौपारा से चार दिन पूर्व घर से गायब हुए युवक का शव रविवार की सुबह वनुपुरा के कुआं में पड़ा मिला। पुलिस की डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के गांव चौपारा निवासी राजनाथ (22) पुत्र सूरजपाल का शव रविवार की सुबह वनुपुरा निवासी बंटी के खेत के पास कुआं में पड़ा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर युवक की मौत के बारे में पुलिस कर्मियों व लोगों से जानकारी की। भाई नवीन ने बताया कि उसका भाई राजनाथ 13 फरवरी को सुबह 11 बजे घर से कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश करने के बाद उसका कहीं पता नही चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें