फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने हजारा नहर में लगाई छलांग, लापता

Fri, 25 Oct 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने भगवंतपुर हजारा नहर में छलांग लगा दी। वह पानी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी नितीश कुमार (24) पुत्र प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे भगवंतपुर हजारा नहर में छलांग लगा दी। उसके बड़े भाई अजीत ने बताया कि नितीश करीब 10 दिन से किसी बात को लेकर परेशान था। काफी पूछने पर भी उसने कुछ नही बताया। वह घर से बाइक पर सवार होकर नहर पर पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी।
विज्ञापन

युवक के छलांग लगाने के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त मौके पर खड़ी बाइक पर मिले मोबाइल फोन से की। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए आसपास के गोताखोरों को फोन कर बुलाया। अग्निशमन विभाग के कर्मी भी युवक की तलाश के लिए मौके पर पहुंच गए। ढोलना कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें