सोरोंजी। तीर्थनगरी के बरातघर में भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर व देहात के युवा मोर्चा के पदाधिकारी व भागीरथी इंटर कॉलेज व अन्य कॉलेजों के छात्रों ने सहभागिता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण छात्रों को सुनाया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी रहे।
मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। देशभर में सबसे ज्यादा युवाओं का जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से है। भारतीय जनता पार्टी में पीएम मोदी, सीएम योगी, अमित शाह जैसे नेता छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े। उन्होंने देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर देश की जटिल समस्याओं को सुलझाकर आम जनमानस का दिल जीता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने की। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जो छात्र आयु के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। वे अपना वोट बनाएं। सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। इस दौरान भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास निर्भय, बीजेपी जिला मंत्री रविंद्र ब्रह्मचारी, बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे, सनी शर्मा, मुकेश राजपूत, विजय वर्मा प्रधान, सुमित वाष्र्णेय, सत्यम चतुर्वेदी, आशू राजपूत, ओमेंद्र, रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।