करहल। पांच दिन पूर्व मीठेपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
फिरोजाबाद के गांव नगला चाहत निवासी कुंवरपाल 15 जून को पुत्र शौर्य व पुत्री खुशी के साथ मोपेड से सैफई मेडिकल कॉलेज एक मरीज को देखने के लिए जा रहे थे। मीठेपुर क्षेत्र में कानुपर-आगरा हाइवे कुम्हेरी रोड पर लोडर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल कुंवर व दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह कुंवरपाल की मौत हो गई। संवाद