फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Tue, 27 Jun 2023 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव



थाना क्षेत्र में 23 जून को हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार की रात मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मंगलवार को इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


गांव छाछा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि 23 जून की सुबह पुत्र ब्रजकिशोर (23) गांव में कहीं गया था। वह घर लौट रहा था। तभी ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ब्रज किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। सोमवार की रात इलाज के दौरान ब्रजकिशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें