बाह। खेड़ा देवीदास गांव में बृहस्पतिवार रात 9 बजे करीब सर्वेश अपने निर्माणाधीन मकान के दरवाजे पर खड़ा था। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी भीमसेन ने बाइक का पहिया उसके पैरों पर चढ़ा दिया। चीख पुकार पर घरवाले आए और बाइक के नीचे दबे सर्वेश को देखकर भड़क गए। उन्होंने डंडों से हमला कर भीमसेन का सिर फोड़ दिया। थाने पहुंचे घायलों का बाह पुलिस ने मेडिकल कराया है।