कागारौल। कस्बे के किरावली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई, लोगों ने घायल को संभाला। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई। गनीमत रही कि पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।