फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के एक दो नहीं बल्कि तीन प्रेमी: पति करने लगा शक, तो घरवाली ने कराया कत्ल; चाकू से गोदकर की हत्या

Fri, 09 Feb 2024 09:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक कासगंज के गंजडुंडवारा का रहने वाला है,  जो पत्नी के साथ गुजरात में रहता था। वहीं पर पत्नी का तीन लोगों के साथ प्रेम हो गया। पति को इस बात की भनक लग गई,  जिसके बाद पत्नी ने प्रेमियों से कहकर उसकी हत्या करा दी।  

 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा के एक युवक की गुजरात बड़ौदा में चाकू के प्रहार से हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। गुजरात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कस्बा के सद्दाम नगर निवासी हकमुद्दीन ने बताया कि उनका पुत्र नाजिम गुजरात के बडौदा स्थित हाथी खाना में फल बेचने का कार्य करता था। बुधवार को सुबह तीन बजे जब वह फल लेने मंडी जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी रहमत जहां ने अपने प्रेमी को जानकारी दे दी। उसके प्रेमी ने नाजिम की चाकू से हत्या कर दी।

 पुलिस की जांच पड़ताल में उसकी पत्नी एवं उसके तीन प्रेमियों के हत्या में शामिल होने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी व प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की जानकारी मिलने पर वे उसके शव को अपने घर ले आए। नाजिम के 4 वर्ष का पुत्र व 3 वर्ष की लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें