फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौर्य जागरण यात्रा में शामिल प्रत्येक गांव से शामिल होंगे युवा

Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड सोरों में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शौर्य जागरण यात्रा की सफलता पर मंथन किया गया। शुभारंभ जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट, प्रखंड अध्यक्ष अजयपाल यादव ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान तय किया गया कि प्रत्येक गांव से 21 युवाओं की टीम यात्रा में शामिल होगी।
विज्ञापन

जिला मंत्री सुखबीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने कहा कि प्रखंड सोरों से शौर्य जागरण यात्रा के लिए प्रत्येक गांव से युवाओं से संपर्क किया जाए। साथ ही प्रत्येक गांव से 21 युवाओं की टीम कासगंज में शौर्य जागरण यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को 2:00 बजे प्रखंड सोरों से शौर्य जागरण यात्रा में सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि बजरंगदल के पदाधिकरी व कार्यकर्ता भी संपर्क अभियान को तेज करें। वहीं हिंदुओं को जागरण के लिए कार्य करें। सभी को मिलकर यात्रा को सफल बनाएं। कार्यक्रम में जिला सहमंत्री सुनील तिवारी, राहुल कुमार आदि ने भी संबोधन किया और यात्रा की सफलता के लिए अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्षता कन्हैयालाल ने की। बैठक के दौरान अंशुल दुबे, बाबी ठाकुर, दीपक प्रजापति, अंशुल, दुष्यंत प्रजापति, निखिल निर्भय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें