फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा की बाढ़ के पानी में नहाता युवक डूबा

Sun, 23 Jul 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। गंगा पार के इलाके में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। जलस्तर घटने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही। रविवार की सायं के समय ओम नगरिया गांव के पास ताल पर नहा रहा युवक डूब कर लापता हो गया। युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हैं। पटियाली तहसील के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।बताया गया कि युवक समीपवर्ती गांव कादर चौक से ओम नगरिया गांव की ओर से अपने दोस्तों विवेक और रितिक के साथ आया था। तभी युवक मुजम्मिल उर्फ गुड्डू 24 पुत्र मुशीर अंसारी निवासी कादर चौक जनपद बदायूं ताल पर अन्य लोगों को नहाता देखकर नहाने लगा।दोस्त भी नहाने लगे। तभी मुजम्मिल नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया। तैराकी जानने वाले लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन डूबकर लापता हुए युवक का सुराग नहीं लग सका। युवक की तलाश जारी रही।
विज्ञापन



गंगा की बाढ़ के पानी में ताल में नहाते समय कादरचौक का युवक डूब गया। युवक की तलाश एसडीआरएफ की टीम के द्वारा की जा रही है। अरविंद गौतम, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें