फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में युवक डूबा, नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। फिरोजाबाद की सीमा पर कमतरी पुल के पास सोमवार की शाम इटावा का रहने वाला रविदास (40) नहाते समय युमना नदी में डूब गया। वह श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने आया था। सूचना पर पहुंची जैतपुर थाने की पुलिस ने युवक की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि युवक कमतरी पुल के पास फिरोजाबाद की सीमा में डूबा है। नहाते समय वह डूबा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को पीएसी के गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें