फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को दुकान से खींच कर पीटा, भर्ती

Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। मोहल्ला कठेरिया निवासी एक युवक ने नामजद लोगों की शिकायत पुलिस से कर दी। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसे दुकान से खींच कर पीटा। बचाने आए दुकान मालिक की भी पिटाई की गई। दोनों घायल को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के मोहल्ला कठेरिया निवासी अनमोल ने 18 नवंबर को एक तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि वह यादव नगर निवासी अमन गुप्ता की दुकान पर नौकरी करता है। पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी पिटाई की थी।शिकायत की जानकारी होने के बाद मंगलवार की रात आरोपी अपने पिता के साथ दुकान पर फिर आया और उसे खींच कर गिरा लिया। लाठी डंडा से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए अमन और अभिषेक की भी पिटाई की गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें