बेवर। गांव सोवनपुर निवासी अल्ला (21) की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव सोवनपुर वीरेंद्र सक्सेना के 31 वर्षीय पुत्र अल्ला की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घर से रोने चीखने की आवाजें सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवक ने खुदकुशी कर ली है, हालांकि परिजन की ओर से मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। बगैर किसी पुलिस सूचना के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अल्ला के शादीशुदा था और तीन बच्चे हैं। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।