फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 22 Nov 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। ग्राम फरोली के निकट बुधवार देर सांय बाइक भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्राम उदनपुर निवासी सत्येंद्र (18) पुत्र राजकुमार, गांव के ही विजय पुत्र राम सिंह हेमदपुर निवासी खेराती के साथ बाइक पर गांव से सहावर आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक नउनकी बाइक से टकरा गई। इस बाइक पर रामवीर पुत्र मोहर सिंह निवासी बाजरा बुजुर्ग फिरोजाबाद बैठा हुआ था। वह बाइक से एटा जा रहा था। हादसे में सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों लोग घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मृतक एवं घायलों के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई तीन लोग घायल हुए हैं। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें