कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव पचलाना में सुबह के समय शौच को गए युवक को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गई। परिजन उसके जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम पचलाना निवासी युवक सुभाष ( 35) सुबह के समय शौच को गया था। उसी दौरान उसे सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। परिजनों ने उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए जिला अस्पताल से गांव ले गए।