बरौली अहीर। कपड़ा प्रेस के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर घर में कोहराम मच गया। गांव समोगर निवासी रामू 30 वर्ष उस समय विद्युत तार की चपेट में आ गए, जब वे कपड़ा प्रेस कर रहे थे। परिजन आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के तीन छोटी नाबालिग बच्चियां हैं।