फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में डूबकर की युवक की मौत

Sat, 08 Apr 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के किलोनी गांव में एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह गंगा की तलहटी में बोए गए तरबूज की पालेज को देखकर घर वापस लौट रहा था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। गंगा में डूबकर मृत अजय कुमार (19) किलोनी गांव का निवासी था। गंगा के किनारे तलहटी में उसने तरबूज की बुवाई की है, शनिवार को वह तरबूज की पालेज देखने के लिए गया था। बताया जाता है वह नदी में घुसा, जब वापस निकलने लगा तो अचानक डूब गया। उसने चीख पुकार भी की, जब तक कोई वहां पहुंचता तक वह डूब गया। जानकारी पर पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने उसकी तलाश की। काफी देर के बाद उसका शव गंगा से बाहर निकाला जा सका। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक के डूबने की जानकारी पर पुलिस गंगा के तट पर पहुंची। उसके शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें