मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले गए।
गांव जैतपुर निवासी सूरज (19) ने बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर पहले निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां उपचार में राहत नहीं मिली तो परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के कुछ समय में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को गांव ले गए। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. गौरव पारिक ने बताया कि युवक ने जहर खाया था। जब तक परिजन उसे यहां लाए थे जहर का असर उसके शरीर में फैल चुका था उपचार के कुछ समय में ही उसकी मौत हो गई। युवक ने जहर क्यों खाया इस संबंध में परिजन और ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।