कुर्राचित्तरपुर। थाना मलपुरा क्षेत्र के ककुआ नाले के पास रविवार की रात करीब आठ बजे एक युवक का शव नाले में मिला। उसके माथे पर गोली लगी थी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान जयप्रकाश (18) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी ककुआ के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं। जबकि परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही सच का पता चलेगा। संवाद