फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, थाने के बाहर रखा शव

Sat, 22 Oct 2022 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर शिव कुमार चौहान ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में ट्रैक्टर की ट्रॉली से मिट्टी खाली करते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। शव को लेकर परिजन थाना बसईमोहम्मपुर पहुंचे। बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 

यहां का है मामला 

गांव बसईमोहम्मदपुर निवासी छत्रपाल (21) शुक्रवार दोपहर को गांव नरायका में ट्रैक्टर की ट्रॉली से मिट्टी खाली कर रहा था। तभी उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से टच गया। उसको करंट लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक को करंट लगने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रोमा सेंटर लाया गया। यहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजन में कोहराम मच गया। 

थाने पर किया हंगामा 

परिजन शव को लेकर बसईमोहम्मदपुर चले गए। शव को थाने के बाहर रखकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाने लगी। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके साथ ही मृतक के पिता मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तब कहीं जाकर पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 

दर्ज हुआ मुकदमा 

थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर शिव कुमार चौहान ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात विद्युत कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें