फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहादुरपुर में करंट लगने से युवक की हुई मौत

Sat, 05 Aug 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर में करंट लगने से युवक की हुई मौत
विज्ञापन

-परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव बहादुरपुर निवासी एक युवक की शनिवार सुबह टिनशेड में प्रवाहित करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बगैर पोस्टमार्टम शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी यतेंद्र कुमार (30) शनिवार की सुबह घर के बाहर रखे अपने खोखा पर था। तभी खोखा के ऊपर रखी टीनशेड में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गया। युवक को करंंट लगने की जानकारी जैसे ही परिजन को हुुई तो अफरा तफरी मच गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें