गंजडुंडवारा। कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर बुधवार की रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुबोध कुमार (23) निवासी सिकंदरपुर वैश्य ग्राम बनेल से होकर अपने घर आ रहा था। ग्राम बनेल के निकट रेलवे ट्रैक को पार करते समय कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए देखा तो इसकी जानकारी जीआरपी को दी। राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी सुबोध के परिजन को दी गई। उसका शव देखकर परिजन में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।