घिरोर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम गांव नगला ओय निवासी युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया।
28 वर्षीय कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो कृष्ण कुमार का शव बैल्ट के फंद से लटका हुआ था। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। शव को उतारने के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया कि युवक बीमार था, उसका दो वर्ष से इलाज चल रहा था। वह शराब पीने का आदी था। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।