अछनेरा। कस्बा अछनेरा के भरनी मोहल्ला निवासी गणेश ने थाना अछनेरा में तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार को वह अछनेरा-भरतपुर रोड स्थित एक जूस की दुकान पर जूस पीने गया था। दुकान संचालक से उसका विवाद हो गया। दुकान संचालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।