फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धारदार हथियार से युवक पर बोला हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 14 May 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक पर बोला हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

करहल के नगला अलाई में हुई घटना, करहल पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। शांति हवन से पत्नी के साथ घर वापस लौट रहे युवक पर नामजद लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए लोगों को भी पीटा। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई निवासी मिथलेश 12 मई की दोपहर पति धर्मेंद्र के साथ गांव रावरी में आयोजित शांति हवन में शामिल होकर घर लौट रहीं थीं। दंपती जब फ्लाई ओवर बंबा के पास पहुंचे। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे राकेश सिंह, रेखा देवी, बंटू और राहुल निवासी गांव कुड़रा ने घेरकर रोक लिया। रंजिश के चलते नामजद लोगों ने धर्मेंद्र को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर ऊषा देवी, विनय कुमार, संजू सिंह वहां आ गए। तब आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देते हुए पीटकर घायल कर दिया। धारदार हथियार के हमले में धर्मेंद्र और विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दोनों को मरणासन्न अवस्था में पड़ा छोड़ जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल धर्मेंद्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। हालत अभी गंभीर बनी हुई है। थाना पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें