फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान एक युवक को दो अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि एक युवक बाइक सहित निबोहरा रेलवे अंडरपास के पास खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार हैं। पुलिस टीम युवक को दबोच लिया। उसने अपना नाम अरविंद पुत्र विजयपाल निवासी विजोलपुरा खंडेर थाना फतेहाबाद बताया। उसके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे बरामद हुए। बाइक के कागज नहीं दिखाने पर बाइक को सीज कर दिया गया। युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।