फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गिहार कालोनी के रहने वाले एक मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने तीन किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को एक सूचना मिली कि मूलरूप से जनपद फिरोजाबाद की गिहार कालोनी का रहने वाला बंटू उर्फ किशना कस्बा में मादक पदार्थ की तस्करी करने आया है। इस सूचना पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास तीन किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर उस से पूछताछ की गई। बताया कि वर्तमान में वह करहल क्षेत्र स्थित गिहार कालोनी में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें