एत्मादपुर। तहसील के गांव मितावली से शेखपुरा जाने वाले मार्ग पर सोमवार को पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मितावली निवासी भागीरथ के रूप में हुई है। उसके पास 3675 रुपये और पर्चियां बरामद की गई हैं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद